WELCOME TO FRENDZ4M
Sat, Apr 27, 2024, 05:12:38 PM

Current System Time:

Get updatesShare this pageSearch
Telegram | Facebook | Twitter | Instagram Share on Facebook | Tweet Us | WhatsApp | Telegram
 

Forum Main>>General Talk>>

** Rinkiya Ke Papa Became Papa **

Page: 1   
P_R_KUser is offline now
PM [164]
Rank : Evergreen Member
Status : Member

#1
image

उत्तर-पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से सांसद और भोजपुरी के नामी एक्टर-सिंगर मनोज तिवारी एक बेटी के पिता बने हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद ट्वीट कर दी है। वह बुधवार को एक बेटी के पिता बने, जिसकी तस्वीरें इंटरनेट मीडिया में वायरल है। सांसद मनोज तिवारी ने ट्वीट किया है- 'मेरे घर आई एक नन्‍हीं परी...मुझे बेटी हुई है. जय जगदंबे...।' बताया जा रहा है कि भाजपा सांसद मनोज तिवारी के घर बेटी होने की खुशखबरी बुधवार को ही आ गई थी, लेकिन मीडिया को इसकी जानकारी बृहस्पतिवार सुबह लगी, जब सांसद ने ट्वीट कर फोटो शेयर की। वहीं, भाजपा नेता मनोज तिवारी ने बेटी के पिता बनने की जानकारी जैसे ही ट्विटर पर साझा की बधाई देने वालों की बाढ़ सी आ गई। अभिनेता मित्रों के साथ नेताओं ने भी मनोज तिवारी को मुबारकबाद दी है।

image

गौरतलब है कि मनोज तिवारी न केवल दिग्गज नेता हैं, बल्कि वह भोजपुरी के स्टार भी हैं। बतौर अभिनेता उन्होंने भोजपुरी में कई फिल्मों में उम्दा अभिनय किया है। मनोज तिवारी अभिनीत भोजपुरी फिल्म 'ससुरा बड़ा पैसे वाला' ने उन्हें फर्श से अर्श पर बिठा दिया। उन्होंने मिलेनियम स्टार अमिताभ बच्चन के साथ 'गंगा' नामक फिल्म में भी भूमिका अदा की है, जिसे काफा सराहा गया था। इसके अलावा वह भोजपुरी के चर्चित गायक भी हैं औऱ उनके गाए कई गाने आज भी शादी-समारोह में बजाए जाते हैं।

उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से मनोज तिवारी ने लगातार दूसरी बार जीत हासिल की है। 2019 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस की दिग्गज नेता शीला दीक्षित को हराया था।

पूर्वांचल और बिहार के वोटरों को ध्यान में रखते हुए भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व ने मनोज तिवारी को दिल्ली भाजपा का मुखिया भी बनाया था। इस दौरान वर्ष 2017 में हुए दिल्ली नगर निगम चुनाव में पार्टी ने धमाकेदार जीत हासिल की थी। वहीं, दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 में भाजपा की हार के चलते इसी साल उनकी जगह आदेश गुप्ता को भाजपा का मुखिया बना दिया गया।


भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने अपनी राजनीतिक पारी की शुरुआत समाजवादी पार्टी से की थी। पार्टी की ओर से मनोज तिवारी गोरखपुर सीट से लोकसभा चुनाव लड़े थे, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। वहीं भाजपा ज्वाइन करने के बाद वह लगातार कामयाबी की सीढ़ियां चढ़ रहे हैं।

SerecomputingUser is not available now
[PM 37]
Rank : image
Status : Head Admin

#2

image
Reply
You are not logged in, please

Login

Page: 1   

Jump To Page:

Keywords:rinkiya, became,
Related threads:

the new batman I want 2 already


Calm.com Premium Account [1-February-22]


Tokyo 2020


Whatsapp message service was down!


Shots That Can Make You Feel the Magic of a Starry Sky


ƒƒ::*Emerging Indian Actors From 2020 We Want To See A Lot More Of In 2021::*ƒƒ


Rival of Twitter - Tooter - Made in India [Hilarious People Reactions]


Congratulations Prakash aka P_R_K


TERMS & CONDITIONS | DMCA POLICY | PRIVACY POLICY
Home | Top | Official Blog | Tools | Contact | Sitemap | Feed
Page generated in 0.43 microseconds
FRENDZ4M © 2024